Wednesday, May 8, 2024

मेरठ में कहासुनी में चली गोलियां, महिला समेत दो की मौत  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला है। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

सलेमपुर गांव मुस्लिम बाहुल्य है। जहां पर देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज को लगी। वह भी लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए।
नमाज पढ़ने के दौरान इकट्ठा हुए दोनों पक्ष

ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।
इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से मेहराज व दूसरी ओर से अफरोज पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के भिड़ने को तैयार

वहीं दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं अस्पताल के सामने ही दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। लेकिन, समय रहते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए गांव सलेमपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

खरखौदा पुलिस ने दोनों पक्षों के मकान पर दबिश दी है। लेकिन, दोनों के मकानों पर सभी लोग फरार हैं।
एक पक्ष ने स्वयं ही महिला की हत्या करने की कही बात है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय