Saturday, April 27, 2024

यूपी में जजों के बंपर तबादले, आधा दर्जन से अधिक जजों के हुए प्रमोशन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई जजों का तबादला किया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। बड़ी संख्या में जिला जज रैंक सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति करते हुए उनकी नए स्थान पर नियुक्ति की गई है। न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि वह तुरंत ही अपना नया प्रभार ग्रहण कर लें।

नोएडा में इन जजों का हुआ प्रमोशन और तबादला

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सुश्री निमिषा गुप्ता अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गौतमबुद्धनगर को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 11(2) के तहत नियुक्त किया गया है। दिव्यकांत सिंह राठौड़ न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी गौतमबुद्धनगर को पदोन्नत कर अपर सिविल जज सीनियर के पद पर तैनात किया गया है। सुश्री आकृति सिविल जज जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) गौतमबुद्धनगर को सिविल जज जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) भेजा गया है। मयंक त्रिपाठी-द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल (चंदौसी) को सिविल जज सीनियर डिविजन गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।

 

इसके अलावा जयहिंद कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन गौतमबुद्धनगर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। सुश्री शिवानी त्यागी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/एडिशनल चीफ बनाया गया है। जबकि कुनाल बेपा को गौतमबुद्धनगर की कोर्ट में मोटर एक्सीडेंटल क्लेम ट्रिब्यूनल बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर की विशेष जज/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। नोएडा की ही अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन रीचा शुक्ला को सिविल जज जूनियर डिवीजन भेजा गया है। नोएडा की सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्पिता सिंह प्रथम को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन/अतिरिक्त ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

 

आपको बता दें कि हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की कुल संख्या 868 है। इसमें जिला जज रैंक सहित अपर सत्र न्यायाधीशों की संख्या 271 है। न्यायिक मजिस्ट्रेटों की संख्या 597 है। महोबा में नियुक्त बालमुकुंद को प्रयागराज (इलाहाबाद) परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर लकी को प्रयागराज का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

 

इलाहाबाद में तैनात शालिनी बिजनौर स्थानांतरित

शशि कुमार को विशेष मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इलाहाबाद में तैनात शालिनी द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट जूनियर डिवीजन को सीनियर डिवीजन में पदोन्नति देते हुए बिजनौर स्थानांतरित किया गया है।

 

न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह, मुकेश यादव, बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिखा चौधरी, प्रियंवदा प्रियदर्शनी, पलाश गांगुली सहित कई न्याय ऑफसरों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

दीपक जायसवाल को मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट का प्रभार

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी क्षितिज कुमार श्रीवास्तव को बरेली स्थानांतरित किया गया है। कौशांबी और प्रतापगढ़ के भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदले हैं। कौशांबी में वर्तमान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात प्रतिमा प्रांजल को अपर सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनकी जगह पर दीपक जायसवाल को मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट का प्रभार सौंपा गया है।

 

प्रतापगढ़ में प्रदीप कुमार शुक्ला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का दायित्व मिला है। प्रयागराज में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम को अपर सत्र न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नति मिली है। प्रतापगढ़ में भी न्यायिक अफसर नवज्योति, भावना भारतीय, अर्चना तिवारी- द्वितीय, नीरज कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार शुक्ला आदि को नई जिम्मेदारी दी गई है। कौशांबी के अनिल कुमार को फर्रुखाबाद स्थानांतरित करने के साथ सौम्या गिरि, दीपक जायसवाल को नया दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय