Monday, February 24, 2025

BJP ने यूपी के जिला प्रभारियों की सूची जारी,मुजफ्फरनगर से सूर्यप्रकाश पाल व शामली से विकास अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदीरी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इनमें नोएडा के विधायक पंकज सिंह को कानपुर उत्तर और दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा को अलीगढ़ शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नोएडा महानगर के प्रभारी की जिम्मेदारी महिला भाजपा नेता कांता कर्दम को दी गई। वहीं, गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में रामपुर से राजा वर्मा, मुरादाबाद महानगर से राजेश यादव, शामली से विकास अग्रवाल, अमरोहा से सत्यपाल पाल, बिजनौर से हरिओम शर्मा, सहारनपुर से वाईपी सिंह, सहारनपुर जिला से डीके शर्मा, मुजफ्फरनगर से सूर्यप्रकाश पाल, मेरठ महानगर से विजय शिवहरे, मेरठ जिला से मयंक गोयल, गाजियाबाद महानगर से मानवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय