Monday, May 19, 2025

लखनऊ में व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी को भेजा पानी लाने

लखनऊ। लखनऊ के हुसैनगंज डायमंड अपार्टमेंट में पुस्तक व्यवसायी 59 वर्षीय सुनील जेटली ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली मारने से पहले उन्होंने कमरे में साथ बैठी पत्नी को पानी लाने के लिए भेज दिया था। गोली की आवाज सुनकर पत्नी के हाथ से ग्लास छूट गया। वह भागकर कमरे में पहुंची तो सुनील खून से लथपथ कमरे में पड़े थे। पास ही रिवाल्वर पड़ी थी। आनन फानन घरवाले सुनील को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी।

 

आपको बता दें कि शहर में शुक्रवार की रात एक व्यापारी ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उनके कमरे में पहुंचे। खून से लथपथ देखकर उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। मामला हुसैनगंज का है। हुसैनगंज के डायमंड अपार्टमेंट में सुनील कुमार जेटली (65) अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। व्यापारी ने अपने पत्नी से पानी लाने को कहा ,पत्नी जब कमरे के बाहर गई तभी अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर कमरे में पहुंचीं तो देखा उनके पति खून से लथपथ पड़े हैं। मां की चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बेटी प्रियंका पहुंची। परिजनों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी।

 

परिवारीजन ने बताया कि सुनील के परिवार में उनकी पत्नी लिली, बेटी प्रियंका और दामाद अनीश मिश्रा हैं। सुनील की आलमबाग आनंद नगर में जेटली बुक डिपो के नाम से दुकान है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें अल्सर हो गया था। वह अवसादग्रस्त थे।

 

पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। घरवालों ने बताया कि सुनील बीमारी के कारण डाक्टर की सलाह पर कुछ दिन से सुनील सिर्फ पेय पदार्थ ले रहे थे। व्यवसाय में भी उन्हें कुछ नुकसान हो गया था। घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। सुनील के परिवारीजन ने किसी भी आरोप से इंकार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय