Friday, April 26, 2024

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और संगीत सोम ने किया मतदान,दोनों नेताओं ने 400 पार सीटें जीतने का किया दावा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुजफ्फरनगर में और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने पैतृक गांव में मतदान किया। दोनों ही नेताओं ने 400 पार सीटें जीतने का दावा किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने परिवार के साथ बारात घर गांधी कॉलोनी सरवट में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान करने के बाद अनिल कुमार ने चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मेरठ जनपद के सरधना विधानसभा सीट के भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपनी पत्नी प्रीति सोम के साथ अपने पैतृक गांव फरीदपुर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

संगीत सोम ने कहा कि परिवार में नाराजगी होती है। सभी की नाराजगी दूर हो गई है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सीटें इस बार 400 के पार जाएंगी। प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच तनातनी से क्षत्रिय समाज ने नाराजगी जताई थी। क्षत्रिय समाज को मनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय