Thursday, November 30, 2023

सहारनपुर में चला पॉलिथीन के खिलाफ अभियान,दो दुकानों से 35 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद, लगा 20 हजार का जुर्माना

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की। जिसमें से दो दुकानों से 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की।

संबंधित दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सहायक नगरायुक्त एवं अतिक्रमण प्रभारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम  पुल कम्बोहान पर पहुंची। यहां करीब एक दर्जन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की गई। दो दुकानों से 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई।

- Advertisement -

दोनों दुकानदारों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, नरेश चंद, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम, प्रवीण, नबाबुद्दीन, प्रदीप, शिवकुमार आदि शामिल रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

- Advertisement -

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय