Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में खाई में पलटी कार, कई लोग हुए घायल, लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे निकलने के प्रयास में बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे कार सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

अम्बेहटा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि घायलों में 22 वर्षीय वर्णिका और 34 वर्षीय जसबीर के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों की हालत गंभीर है। आठ वर्षीय बालक गगन, छह वर्षीय बालक चेतन, कविता, रणवीर, पूजा और विकास भी घायल है।

[irp cats=”24”]

कार के पलटते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवती के चाचा इंदरपाल सिंह ने बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र के तहत गांव साल्हापुर से गांव घोघर शामली में बारात गई थी। घोघर से बारात लौटने के दौरान अम्बेहटा के पास नकुड़ रोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली से आगे निकलने के प्रयास में कार खाई में पलट गई जिससे चीख-पुकार मच गई। अड़ोस-पड़ोस के लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय