Sunday, April 20, 2025

भारत की महिलाएं पूरे देश को दिशा दे रही हैं- बृजेश सिंह

गौतमबुद्धनगर। राजस्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है।

सिंह नोएडा भाजपा द्वारा एन.ई.ए. सभागार सेक्टर, 6 में शक्ति संवाद अभियान के तहत शक्ति सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश की महिलाएं आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं। चाहे उज्जवला योजना हो या महिला सम्मान बचत पत्र योजना या महिला समृद्धि योजना, ग्रामीण आजीविका योजना आदि कई ऐसी स्कीम हैं जिनके द्वारा महिला सशक्तीकरण हो रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। शक्ति सम्मान कार्यक्रम में आज स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठन से जुड़ी कई समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठन जिसमें जीवा फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, लॉइंस क्लब, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, नारी शक्ति, लिसरा शिक्षा संस्थान आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अभियान संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, पूनम सिंह, विनोद शर्मा, एस पी चमोली, पज्ञा पाठक, चमन अवाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, मीनाक्षी चौहान, रचना जैन, दीपाली दीक्षित, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नोएडा जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पांच अफसरों समेत 16 आरोपी, जांच में और भी नाम संभावित
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय