Friday, May 16, 2025

नोएडा में पुलिस ने चलाया गांजा व शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान,एक गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में कई शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से ढाई किलो गांजा तथा 201 पव्वा शराब बरामद हुआ है।

 

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रीति पंवार ने ऋषि पाल पुत्र दरबारी नामक युवक को नया गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से ढाई किलो गांजा मिला है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना बिसरख पुलिस ने शराब तस्कर महबूब अली तथा सादीक को गिरफ्तार कर 65 पव्वा तथा थाना बादलपुर पुलिस ने सूरज विश्वकर्मा पुत्र चंद्रभान और जितेंद्र विश्वकर्मा को जितेंद्र विश्वकर्मा को 86 पव्वा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने लक्ष्मण नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय