Saturday, May 10, 2025

मेरठ में बारात में घुसी कार, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार बारात में घुस गई। कार की चपेट में आकर दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ बाराती घायल हो गए।

जानी थाना क्षेत्र के सिसौला खुर्द निवासी में प्रभात चौधरी की शादी किठौली गांव के धीर सिंह की बेटी प्रिया से तय हुई। बुधवार की देर रात मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाफर गांव स्थित ग्रीन लीफ विवाह मंडप में शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

विवाह मंडप के सामने ही द्वार पूजा चल रही थी और बाराती डांस कर रहे थे। इसी बीच मेरठ से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने बारातियों को कुचल दिया। इससे बारातियों में चीख-पुकार मच गई। कार से कुचल कर दूल्हे के चचेरे भाई विकास समेत वरुण व महेंद्र की मौत हो गई।

जबकि आठ बाराती घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय