Thursday, May 15, 2025

सागर में फाग गा रहे हुरियारों पर चढ़ाई कार, दो की मौत, सात घायल

सागर। जिले के बंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को होली का उल्लास उस समय मातम में बदल गया, जब फाग गा रहे हुरियारों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के सौरई गांव में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। परंपरा के अनुसार गांव में फाग गाने के लिए हुरियारे निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे फाग गा रहे हुरियारों के बीच जा घुसी और कई लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार आगे जाकर पलट गई।

वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए बंडा अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान हल्काई पुत्र दुर्जन पटेल और गोर्वधन पुत्र बल्लू लोधी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक तरवर सिंह लोधी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि सोरई में जब लोग फाग गाते हुए सड़क किनारे चल रहे थे, तभी सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। सात लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय