Sunday, March 26, 2023

बिजनौर में विवाद के चलते घर में घुसकर महिला को मारी गोली

बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 4:30 बजे कैपुल वरा (उम्र करीब 40 वर्ष) पत्नी मोहम्मद हसीन निवासी ग्राम कराल थाना चांदपुर जनपद बिजनौर नमाज पढ़ने के लिए अपनी चारपाई से उठ रही थीं जिसे गांव के ही दाऊद पुत्र इस्तकार, सलीम पुत्र शफीक, अलीम पुत्र सलीम, सारिक पुत्र इलियास ने घर में घुसकर कमर में गोली मार दी।

- Advertisement -

महिला को उपचार हेतु सीएचसी चांदपुर लाया गया। स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

बताया गया है कि दोनो पक्षों में नाले को लेकर विवाद है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीमें गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय