Wednesday, September 25, 2024

मेरठ में गाड़ी पांच लाख की, मरम्मत खर्च 20 लाख, हैरानी करने वाला निगम में तेल का खेल

मेरठ। मेरठ नगर निगम के वाहन डिपो में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। जिन गाड़ियों की कीमत पांच लाख रुपये है उनकी मरम्मत के नाम पर 20 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ नगर निगम के वाहन डिपो में करोड़ों का घोटाला हो रहा है। पांच-पांच लाख कीमत की गाड़ियों पर मरम्मत के नाम पर 20-20 लाख रुपया खर्च दर्शाया गया है। डीजल व पेट्रोल में भी बड़ा खेल है। मुख्य नगर लेखा परीक्षक की गोपनीय जांच में घोटाले की परतें दर परतें खुलती जा रही हैं।

 

निगम के दिल्ली रोड डिपो में 90 वाहन, सूरजकुंड डिपो में 88 और कंकरखेड़ा डिपो में 88 वाहन हैं। इसके अलावा महानगर में 73 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी को करीब 280 वाहन निगम ने अलग से दिए हुए हैं। डिपो के 250 वाहनों की मरम्मत में निगम ने 2024-25 में 700 लाख का बजट रखा है।

 

दिल्ली वाहन डिपो ने निर्धारित बजट खत्म कर दिया और पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव रखकर करीब इस वर्ष करीब 2.50 करोड़ 10 महीने में खर्च कर दिया, जबकि सूरजकुंड वाहन डिपो में 46 लाख और कंकरखेड़ा डिपो में 48 लाख रुपया शेष बचा है। निगम के वाहनों में डीजल-पेट्रोल का खर्च करने का बजट अलग है, जोकि 2100 लाख है। वाहनों में डीजल-पेट्रोल फूंकना भी सबसे ज्यादा दिल्ली डिपो का बताया गया है।

 

दिल्ली वाहन डिपो में बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है, इसकी शिकायत करीब 45 दिन पहले हुई थी। इसकी गोपनीय जांच मुख्य नगर लेखा परीक्षक अमित भार्गव को दी गई। बताया गया कि दिल्ली रोड वाहन डिपो की जांच पूरी हो गई, जबकि कंकरखेड़ा और सूरजकुंड वाहन डिपो की जांच अभी जारी है।

 

जांच रिपोर्ट वाहन डिपो में करोड़ों का घोटाला होना सामने आया है। दिल्ली डिपो में जिन वाहनों की कीमत पांच लाख है, उन पर 20 लाख रुपये मरम्मत में खर्चा होना दर्शाया गया। ऐसे इक्का-दुक्का वाहन ही नहीं, बल्कि दस से ज्यादा वाहन मिले हैं। डीजल-पेट्रोल भी निजी लोगों के वाहनों में डलवाने की बात सामने आई है। कई नेताओं के नाम भी सामने आए हैं।

 

छह महीने का खर्च सिर्फ 95 लाख दर्शाया

गोपनीय जांच के दौरान भाजपा पार्षदों ने वाहन डिपो में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसमें नगर निगम के तीनों वाहन डिपो ने छह महीने (अप्रैल से सितंबर तक) का खर्च कुल 95 लाख दर्शाया। कंकरखेड़ा डिपो में 28 लाख, सूरजकुंड डिपो में 33 लाख और दिल्ली रोड डिपो में 34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय