Wednesday, April 30, 2025

दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न करने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप, 5 पर केस दर्ज

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षत्र के नगर निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में पति पर दहेज में पांच लाख रुपये और कार न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पति पर गलत संबंध बनाने और ससुर पर दुष्कर्म करने भी आरोप लगाया हैं।

थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शनिवार को पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जानकारी के अनुसार, महिला का निकाह 20 फरवरी 2020 को मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह उस पर मायके से पांच लाख रुपये व गाड़ी लाने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने पति पर गलत संबंध बनाने और ससुर पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। 23 फरवरी को उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने मामले में आज पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय