Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में वृद्ध किसान की मौत के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर में बीते 13 दिन पहले आम के बाग में पेड से लटके मिले वृद्ध किसान की मौत के मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगो के खिलाफ नामजद रिर्पोट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी 63 वर्षीय वृद्ध किसान राज कुमार पुत्र फूल सिंह 18 दिन पहले रात्रि में घर से घेर पर जाते समय लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा मिर्जापुर थाने में दर्ज करायी गयी थी। गुमशुदगी के चार दिन बाद किसान का शव गांव के ही एक आम के बाग में पेड से लटका मिला था।

जिसे लेकर मृतक के परिजनो ने गांव के ही कुछ लोगों पर मृतक की हत्या किये जाने का आरोप लगाया था और आरोपियो के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराने की मांग की थी लेकिन उस समय इस मामले में रिर्पोट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने अब मृतक के बेटे नितिन कुमार की तहरीर पर 13 दिन बाद गांव के ही छह लोगों अर्जुन व अक्षय पुत्रगण सतीश, विनीत पुत्र सुशील, संजय पुत्र पाल सिंह, अमित पुत्र धर्म सिंह व शेखर पुत्र विनोद निवासी गांव मलकपुर के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय