Tuesday, May 20, 2025

सपा की नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मुकदमा दर्ज

हरदोई। शाहाबाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं सपा नेत्री नसरीन बानो और उनके पति सपा के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के विरुद्ध राष्ट्र ध्वज के अपमान करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीओ हेमन्त उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि मौलागंज, शाहाबाद निवासी अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर गुरुवार की रात दर्ज हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेहरू म्युनिसिपल कन्या इण्टर कालेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान तिरंगे का मेजपोश बनाकर सजावट की गई थी।

इसी मेजपोश पर पानी की बोतल व अन्य सामग्री रखी गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली शाहाबाद के इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर उन्होंने कालेज में पुलिस को भेजकर तिरंगा कलर से बने मेजपोश को बरामद करा लिया।

उधर, सपा नेता पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू का कहना है कि तिरंगे का अपमान नहीं किया है। राजनीतिक साजिश और दबाव के चलते रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय