Saturday, April 26, 2025

मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत में मिट्टी लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में मिट्टी लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट भी की गई जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी किशोरी किसी कार्य के लिए खेत से मिट्टी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की गई, जिसमे में वह घायल हो गई। जैसे तैसे अपने घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को सूचना दी।

वहीं परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद किशोरी को जिला चिकित्सालय में मेडिकल के लिए भेजा गया।
वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय