Saturday, April 26, 2025

मेरठ में गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में ऑटो मिस्त्री की पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट में गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में आटो मिस्त्री की पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नाली में साइकिल का पहिया जाने पर आरोपी पर गंदे पानी की छींटे पड़े थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। गंदे पानी के छीटे पड़ने पर आरोपियों ने ऑटो मिस्त्री तौहीद हत्या कर दी। ऑटो मिस्त्री की मौत के बाद उस पर सरियों से हमला करते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे फिरोज की तहरीर पर हारून सलीम अनीस, गफ्फार दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस के मुताबिक मामला गुलिस्ता गार्डन का है। बीते  देर रात गुलिस्ता गार्डन का रहने वाला जावेद अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस का रहने वाला जुबेर साइकिल पर कान में एयरफोन लगाकर गाने सुनता हुआ मौके पर पहुंचा। इस दौरान जुबैर की साइकिल का पहिया नाली में चला गया। नाली की पानी की छींट जावेद के चेहरे पर लगे तो जावेद ने आरोपी जुबैर का विरोध किया।

[irp cats=”24”]

 

जुबैर अपने घर चला गया। आरोप है रात करीब दो बजे जुबैर अपने साथ 10 से 15 युवकों को लेकर जावेद के घर पर पहुंचा। जावेद को घर से बाहर खींचकर उस पर लाठी डंडों व पंच से हमला कर दिया। शोर सुनकर जावेद का मामा इरफान भाई आबिद, फिरोज, सरोज और पिता तोहिद भी घर से निकाल कर आरोपियों का विरोध करने लगे।

 

आरोपियों ने जावेद के पिता ऑटो मिस्त्री तौहिद पर सरियों और पंच से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अस्पताल में उपचार के दौरान तौहिद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय