Tuesday, September 17, 2024

नोएडा के 3 थाना क्षेत्रों में मिला अज्ञात चार लोगों का शव, पुलिस पहचान करने में जुटी

नोएडा। नोएडा के तीन थाना क्षेत्रों से पुलिस ने चार लोगों के शव बरामद किया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की शव पुलिस को मिला है। पुलिस आस-पास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के ही सब्जी मंडी के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के लेबर चैक के पास एक 38 वर्षीय  व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के कैंब्रिज स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय