Saturday, April 19, 2025

एनसीआर में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक महिला फरार है। इनके पास से पुलिस ने करीब 18 किलो 900 ग्राम गांजा तथा 14 सौ रुपए बरामद किया है।

 

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांजा तस्कर अभियक्त राज राठौर पुत्र उमेश चन्द को महर्षि आश्रम रोड विद्या मन्दिर के सामने से व दो महिला अभियुक्ता सुमन पत्नी शिवलाल व अनू इक्का पत्नी रामेश्वर को सिंहराज भाटी चैक के सामने वाली गली से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

कब्जे से 18 किलो 900 ग्राम गांजा व 1400 रुपये  बरामद तथा एक अभियुक्ता नूर फातिमा उर्फ शाहिबा पत्नी इदरीश जिसके संरक्षण में गांजा तस्करी की जाती है वह मौके से फरार हो गयी। उन्होंने बताया कि फरार महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में डब्ल्यूटीसी बिल्डर की परियोजनाओं में फंसे खरीदारों ने किया प्रदर्शन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय