Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने हिंडन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जायजा लिया, मिली गंदगी जताई नाराजगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दिल्ली से सटे सीमापुरी और ज्ञानी बॉर्डर पर जाकर स्वच्छता की हालत को देखा। वहां गंदगी के ढेर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कूड़ा डंप करने का स्थान यदि उपलब्ध नहीं है तो बॉर्डर के आसपास कूड़ा-करकट की छंटाई न कराई जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण सुबह गाजियाबाद पहुंचे। तदुपरांत वह शहर में साफ-सफाई की हालत देखने निकल पड़े।

 

 

[irp cats=”24”]

प्रभारी मंत्री का काफिला सीमापुरी और ज्ञानी बॉर्डर पर पहुंचा। यह दोनों स्थल दिल्ली सीमा से सटे हैं। वहां गंदगी के ढेर पड़े मिले। हालांकि सफाई कर्मचारी काम में जुटे थे। प्रभारी मंत्री ने बॉर्डर के आसपास व्यापक गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्हें पता चला कि वहां कूड़े की छंटाई होती है। इस पर उन्होंने कहा कि यदि कूड़ा डंप करने की जगह नहीं है तो छंटाई कार्य न कराया जाए। महापौर सुनीता दयाल और नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उन्हें नगर निगम सीमांतर्गत स्वच्छता कार्यों की जानकारी दी। नगरायुक्त मलिक ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

नमो चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

मदर इंडिया पब्लिक स्कूल नंदग्राम में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित नमो चित्र प्रदर्शनी का जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन प्रेरणादायक है। चित्र प्रदर्शनी का मकसद पीएम मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके नेतृत्व में भारत की प्रगति को जनमानस तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में देश के प्रति पीएम मोदी के योगदान और कर्तव्यनिष्ठा की गाथा को चित्रों के जरिए प्र्रस्तुत किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रदर्शनी से निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी।

 

 

महापौर सुनीता दयाल, भाजपा के महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा व कार्यक्रम पायलट राकेश त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अर्चित त्यागी ने किया। इस अवसर पर अरविंद भारतीय, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, प्रदीप चौधरी, बॉबी त्यागी, कुलदीप त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, पंकज भारद्वाज, बिरजू पंडित, पंकज राय आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय