Sunday, June 16, 2024

मेरठ के सरधना में गंगनहर पटरी पर युवक की हत्या के मामले का खुलासा,दो गिरफ्तार

मेरठ। दो महीने पहले सरधना थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर युवक की गोलियां मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। मृतक दिल्ली के नजफगढ़ का रवि उर्फ सोनू था। उसकी हत्या दोस्त नीरज सहरावत और नीरज दहिया निवासी जोंधी जिला झज्जर हरियाणा ने शराब पिलाने के बाद की थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

छह मार्च की सुबह सरधना थाना पुलिस को भलसोना गांव के के सामने कांवड़ पटरी मार्ग के किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक की गर्दन पर निशान थे। तीन गोलियां मारी गई थीं।

 

तीन दिन बाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रवि उर्फ सोनू निवासी नजफगढ़ दिल्ली के दोस्त नीरज दहिया व नीरज सहरावत के उसकी भाभी से अवैध संबंध हो गए थे।

 

इसकी जानकारी रवि को होने पर उसने दोनों को भाभी से दूर रहने को कहा था। चार मार्च को नीरज दहिया और नीरज सहरावत उसकी हत्या के इरादे से उत्तराखंड ले गए। वहां पर दोनों को हत्या का मौका नहीं मिला। छह मार्च की सुबह दोनों उसे कांवड़ पटरी मांग पर लेकर पहुंचे। यहां कार में तार से गला दबाने के बाद सड़क किनारे तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय