Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में एक युवती और एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में देवबंद कोतवाली के गांव भाटोल में 25 वर्षीय विवाहित महिला संजना का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उधर फतेहपुर थाने के गांव मलायन में 19 वर्षीय युवती कोमल की मौत जहर खाने से हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पहली घटना के बारे में सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया ने बताया कि पहली नजर में गृह क्लेश के चलते संजना ने फांसी लगाकर अपनी जान दी। संजना पुत्री शोभाराम निवासी गांव नौजली दयालपुर थाना नागल का दो साल पहले देवबंद कोतवाली के गांव भाटोल में विवेक के साथ विवाह हुआ था। संजना कमरे में सोई हुई थी तभी उसके पुत्र आठ माह के लवकुश की रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो संजना फंदे पर लटकी हुई थी।

[irp cats=”24”]

 

 

परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजना की मां संयोगिता ने पुलिस अधिकारियों के सामने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की उसके ससुरालियों ने हत्या की है।

 

दूसरे मामले में सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया कि कोमल पुत्री मुकेश ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। उसने अपने घर पहुंचकर जहर खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे सहारनपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए जहां देर रात कोमल ने दम तोड़ दिया। सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि कोमल के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले की पुलिस जांच में जुटी है। अभी उसके खुदकुशी करने की वजह सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय