Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन मे वाँछित वारन्टी व अपराधी किस्म के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चमन पैलेस के पास से दो अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोरों, अंशु उर्फ भूरा पुत्र धर्म सिंह निवासी धतौली रांगड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर व नावेद उर्फ समीर पुत्र असलम निवासी कैलाशपुर थाना गागलहेडी सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से भिन्न-भिन्न थानो में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित पांच मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त बरामद मोटर साइकिलो को फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने के लिए ले जाने की फिराक मे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय