Monday, March 31, 2025

मेरठ में मारपीट में मां पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत स्थित अपने प्लाट पर गए व्यक्ति के साथ मारपीट मामले में मां व उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज किया गया। असौड़ा हाउस वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी गौरव अग्रवाल ने शिकायत पत्र देकर बताया कि कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने डी-155 साकेत स्थित प्लाट पर उन्हें कब्जा दिलाया था।

 

उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोसियों ने उसकी दीवार गिरा दी। इस सूचना पर जब वह प्लाट पर पहुंचे तो पड़ोसी राजकुमारी पत्नी हुकुम सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। राजकुमारी और उसके पुत्रों ने मिलकर मारपीट कर डाली। थाने में महिला व दोनों पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय