गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2047 तक यूपी को एक विकसित राज्य बनाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद दिल्ली को सबसे बेहतर और सुरक्षित राजधानी बनाने का दावा भी किया। यह बातें उप मुख्यमंत्री ने वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित हुए कार्यक्रम में कही।
मुजफ्फरनगर में शिक्षा की अलख जगा रहे है बिजली कर्मचारी भारत सिंघल, झोपड़ी वालों को बना रहे शिक्षित !
उप मुख्यमंत्री यहां पार्क का नाम बदलने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने पार्क का नाम कॉलोनी के रहने वाले श्यामलाल यादव की बेटी श्रीति के नाम पर रखते हुए श्रीति वाटिका दिया। जिस बच्ची के नाम पर पार्क का नाम रखा गया है, उसका कुछ समय पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, जिला अधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, विनीत त्यागी मौजूद रहे।
मुरादाबाद में बीजेपी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक डबल इंजन की सरकार से विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन इसके लिए उत्तर प्रदेश को विकसित भी बनाना है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राजधानी को केवल कूड़े में बदलने का कार्य किया है। अब देश की राजधानी दिल्ली विश्व की सबसे अच्छी राजधानियों में होगी। देश व प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने धर्म से जोड़ते हुए प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के अमृत स्नान की भी बात कही ।
स्थानीय निवासी राहुल तिवारी ने बताया कि कॉलोनी के लोग सार्वजनिक का नाम किसी एक बच्ची के नाम पर बदलने पर विरोध जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लगभग 400 परिवार ऐसे हैं। जो इस पार्क का नाम बदलने के खिलाफ हैं। उन्होंने कार्यक्रम में नहीं पहुंचकर और अपने घर के खिड़की दरबाजे बंद रखकर कार्यक्रम का भी विरोध किया है। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में याचिका दी हुई है। अब लोगों का कहना है कि कानूनी तरीके कार्रवाई करेंगे।