Thursday, May 15, 2025

प्रॉपर्टी डीलर हत्या: गाजियाबाद में 15 के खिलाफ केस दर्ज,पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सेवाधाम मार्ग पर रविवार देर रात हुई प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी की हत्या के मामले में 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पांच गिरफ्तार हुए हैं। रविवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने करहेड़ा स्थित पेट्रोल पंप में पास शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा किया था।

 

डीसीपी देहात विवेक चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर 17 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के बेटे सागर ने लोनी थाना प्रभारी और एसीपी कार्यालय में तैनात एक सिपाही पर शिकायत के बावजूद लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

मृतक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे सागर ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय