Monday, May 12, 2025

मेरठ में मुठभेड़ में गोतस्कर को लगी गोली, गोवंश अवशेष और टाटा मैजिक बरामद

मेरठ। परतापुर थाना क्षे. के सोरखा गांव के जंगल में प्रदीप सिंह के गन्ने के खेत में रात बेसहारा गोवंशी को काटा जा रहा था। गो तस्कर कटान के बाद अवशेष को टाटा मैजिक में भरकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी.डंडे लेकर खेत की घेराबंदी की। उसी बीच गन्ने के खेत से गो तस्कर भाग निकले।

रात परतापुर के अंजोली-सोरखा के जंगल में गन्ने के खेत में दो गोवंशी का कटान किया गया था। गोतस्करों को गोवंशी पशु मुहैया कराने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल अरुण को भूड बराल की सीएचसी में उपचार दिलाया जा रहा है। अभी तक पुलिस मुख्य तस्कर को पकड़ नहीं पाई है। आरोपित के कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया।

सोरखा गांव के जंगल में प्रदीप सिंह के गन्ने के खेत में रविवार की रात बेसहारा गोवंशी को काटा जा रहा था। गो तस्कर कटान के बाद अवशेष को टाटा मैजिक में भरकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खेत की घेराबंदी की। उसी बीच गन्ने के खेत से गो तस्कर भाग निकले। उनकी टाटा मैजिक और बाइक कीचड़ में फंस गई, जिसके बाद तस्कर दोनों वाहनों को मौके पर छोड़ गए।

मौके से पुलिस को एक मोबाइल भी मिला है। मोबाइल और वाहनों के जरिए पुलिस तस्करों तक पहुंच गई थी। रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नोएडा के सब्बालीन को गिरफ्तार किया, जिस टाटा मैजिक में कटान करने आए थे, वह सब्बालीन का था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय