Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में मूक बधिर एवं मन्दबुद्धि बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल की संगीत शिक्षिका एवं वी.आर.म्यूजिक वल्र्ड गांधी कालोनी की निदेशक श्रीमती राखी डबराल ने अपना जन्मदिन आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में मूक बधिर एवं मन्दबुद्धि बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 

 

[irp cats=”24”]

आयोजन के आरम्भ ने राखी डबराल ने माँ सरस्वती के चित्र का सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया एवं चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद राखी ने जन्मदिन के गीत के साथ बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा एवं बच्चों के साथ नृत्य किया। राखी की के साथ आये उनके शिष्य वंशदीप, अतिशेय गुप्ता, आशु, आमित्य एवं अभिषेक शर्मा ने बच्चों के साथ अनेक गीत गाए एवं समस्त बच्चों एवं संस्थान के स्टाफ को केक, समोसे एवं मिस्ठान वितरित किया।

 

 

भारत दूर संचार से सेवा निव्रत सहायक महाप्रबंधक रामबीर सिंह एवं संस्थान के प्रभारी उपमंत्री नरेश कुमार गुप्ता द्वारा राखी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। संस्थान की ओर से श्रीमती रीना, मीना, जीवनी, शारदा, शर्मिष्ठा, सोनिया ने आयोजन में सहयोग दिया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने राखी डबराल एवं उनके शिष्यों के आभार प्रकट किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय