Sunday, April 27, 2025

शेयर बाजार में जश्न का महौल, सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर बनाया रिकार्ड

नई दिल्ली। शेयर बाजार में शनिवार को भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। घरेलू शेयर बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1400 अंक उछलकर 73,982 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) काेनिफ्टी ने 22,420 का ऑल टाइम हाई रिकार्ड बनाया।

आज शेयर बाजार में दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हैं। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद होता है, लेकिन डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए बाजार खुला हुआ है। पहला सत्र पीआर पर सुबह 9:15 से 10 बजे तक पूरा हो चुका है। दूसरा सत्र डीआर साइट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। एनएसई और बीएसई ने पहले ही इसकी जानकारी दी थी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 फीसदी की उछाल के साथ 73,745.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22,338.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय