Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा को कराया फ्री

मेरठ। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर ग्राम सिसौली में आयोजित कार्यक्रम “संकल्प दिवस” में हिस्सा लेने मेरठ से हजारों की संख्या में किसान रवाना हुए। सिसौली जाते हुए भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए।

 

 

किसानों कार्यकर्ताओं के भारी जमवाड़े के कारण भूनी टोल प्लाजा कुछ समय के लिए  टोल फ्री कराया। इसके चलते हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ता किसान की समस्याओं को लेकर संघर्षरत एवं प्रतिबद्ध हैं।

 

 

जल्द किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मेरठ व अन्य अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निदान कराया जायेगा। इसके अलावा जल्द ही गन्ना भुगतान के लिए एक बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकने का संकेत दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय