Saturday, April 5, 2025

राजनीतिक एजेंडे वाली फिल्में बनाना आस्था से खिलवाड़ : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजनीतिक एजेंडे वाली फिल्में बनाए जाने पर सेंसरबोर्ड द्वारा रोक लगाए जाने की बात कही है। उन्होंने ऐसे फिल्मों को लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाला बताया है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि जो राजनीतिक आकाओं के पैसों से, एजेंडे वाली मनमानी फिल्मों को बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी फिल्मों को सेंसरबोर्ड का प्रमाणपत्र देने से पहले, उनके ‘राजनीतिक-चरित्र’ का प्रमाणपत्र देखना चाहिए। क्या सेंसरबोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है?

उल्लेखनीय है कि हाल में ही आदिपुरूष फिल्म भारत के साथ कई देशों रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। फिल्म में कई डॉयलाग और कहानी को घुमा-फिरा कर दिखाए जाने पर आपत्ति जताई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय