Thursday, April 24, 2025

गाज़ियाबाद में चेन स्नेचर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

गाज़ियाबाद। सोमवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें चेन स्नेचर के पैर में पुलिस की गोली लगी है। गोली लगने से घायल चेन स्नेचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ साहिबाबाद इलाके में हुई है। चेन स्नेचर से लूटी हुई तीन सोने की चेन बरामद हुई है। आरोपी चोरी की बाइक से चेन स्नेचिंग करते थे।

 

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि देर रात जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक ने भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने उसको घेरने की कोशिश की तो युवक ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली युवक के पैर में लगी और वो घायल हो गया। घायल ने अपना नाम दिल्ली निवासी फैजान बताया है। फैजान शातिर चेन स्नेचर है। फैजान गाज़ियाबाद में चेन लूट की वारदात को अंजाम देता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय