Sunday, April 13, 2025

मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर ने पार्षदों के साथ मारपीट को बताया सदन का अपमान

मेरठ। आजाद समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस तरह से सदन के अंदर पार्षदों के साथ मारपीट कर सदन का अपमान है। जिस तरह से सरकार के मंत्री और एमएलसी ने पार्षदों पर हाथ उठाया है वह संविधान के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री और एमएलसी के खिलाफ मुकदमा नहीं हुआ तो सभी संगठन मिलकर एक साथ विरोध करेंगे।

 

उन्होंने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी की ओर से 10 जनवरी को एक पंचायत की जा रही है जिसमे इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि दोनों पार्षदों की ओर से भ्रस्टाचार के मामलों को सदन में उठाया गया जसके चलते उनके साथ ये व्यवहार किया गया। भाजपा के पार्षद व अन्य सदस्यों को डर था कि उनकी पोल खुल जाएगी, जिसके चलते दोनों पार्षद कुलदीप और आशीष की आवाज को दबाने का काम किया गया।

 

उन्होंने भाजपा महिला पार्षदों के द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के मामले पर कहा कि भाजपा हमेशा से ऐसा ही करती आई है, दिनभर उनकी ओर से कुछ नही किया गया और देर शाम में छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। जब भाजपा के मंत्री और एमएलसी मारपीट में घिरते नजर आए तो महिलाओं द्वारा झूठे आरोप लगवाए जा रहे है।

 

उन्होंने कहा जब ताज आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नही होगा तब तक पार्टी की ओर से विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मेरठ कमिश्नरी के बाहर दो युवकों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से घटना टली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय