Saturday, May 10, 2025

नोएडा में आठ सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

नोएडा। कानून व प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आठ अपर पुलिस आयुक्त/सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अब नए कार्यक्षेत्र के अनुसार ही अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सूची जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि आदेश के अनुसार आईपीएस शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपर पुलिस आयुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त पीपीएस पवन कुमार को स्टॉफ आफिसर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त  दीक्षा सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा, प्रवीण कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।
हेमंत उपाध्याय को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा, सहायक पुलिस आयुक्त रमेश चंद पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन, सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा तथा सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को अतिशीघ्र नई जिम्मेदारी ग्रहण करने का निर्देश पुलिस कमिश्नर की ओर से दिया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय