Wednesday, May 14, 2025

नोएडा में 13 पुलिस निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव, 7 थाना प्रभारी भी शामिल

नोएडा। पुलिस आयुक्त ने जनपद गौतमबुद्व नगर में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों का तबादला इधर से उधर किया है। इसमें 7 थाना प्रभारी बदले गए हैं। चर्चा है कि अभी कई और थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जायेगा।
 

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 में तैनात निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना को थाना फेस-वन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे को थाना सेक्टर-24 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को थाना रबूपुरा से थाना सेक्टर-126 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर बनाया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि निरीक्षक पुष्पराज सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142, निरीक्षक विजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर, निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-126 से अपराध शाखा, निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 से आईटी सेल ग्रेटर नोएडा, निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 112, निरीक्षक उमेश चंद्र नैथानी को निरीक्षक थाना साइबर सेल से प्रभारी आईजीआरएस सेल, उपनिरीक्षक सरिता मलिक को थानाध्यक्ष थाना एक्सप्रेस-वे से प्रभारी मिडिएशन सेल महिला सुरक्षा सेक्टर-108, उपनिरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष एक्सप्रेस-वे, उप निरीक्षक विनीत राणा थाना अध्यक्ष थाना सेक्टर-142 से सेंट्रल नोएडा जोन तैनात किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय