Sunday, May 19, 2024

नोएडा-ग्रेटर नोएडा व सेंट्रल जोन के एडीसीपी के कार्य क्षेत्र में बदलाव, पवन गौतम एसीपी थर्ड और सौम्या सिंह नोएडा में एसीपी थर्ड की जिम्मेदारी मिली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए तीनों जोन के अपर पुलिस उपायुक्त के क्षेत्र में बदलाव किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी को नोएडा जोन का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव दीक्षित को सेंट्रल जोन का अपर पुलिस उपायुक्त और अशोक कुमार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि हिरदेश कठेरिया को पुलिस कमिश्नर का स्टाफ अफसर नियुक्त किया गया है। सेंट्रल जोन के एडीसीपी विशाल पांडे को अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों डिप्टी एसपी पवन गौतम और सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त बनाकर गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। पवन गौतम को ग्रेटर नोएडा जोन में एसीपी थर्ड नियुक्त किया गया है। सौम्या सिंह को नोएडा में एसीपी थर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।

नोएडा के एसीपी थर्ड प्रवीण कुमार सिंह को हटाकर ट्रैफिक और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गेटर नोएडा के एसीपी थर्ड बृजनंदन राय को पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया है। महेश त्यागी को सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेश त्यागी को भी पिछले सप्ताह शासन ने गौतमबुद्ध नगर में पोस्ट किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय