Saturday, April 26, 2025

नोएडा में टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर युवक से की 1 लाख 74 हजार की ठगी

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार सोसायटी में रहने वाले एक युवक को अज्ञात साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर उसके खाते से 1 लाख 74 हजार रुपए  निकाल लिया।

थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 25 जलवायु विहार सोसाइटी में रहने वाले अनुराग कुमार सिंह राठौर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 और 4 अप्रैल को उनके पास कुछ लोगों का मैसेज आया। उन्होंने कहा कि वह कुछ पैसे इन्वेस्ट करके घर बैठे मोटी रकम कमा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की बात पर विश्वास करके उन्होंने उनके द्वारा बताए गए टेलीग्राम एप से अपने आपको जोड़ा और ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके खाते उक्त रुपए निकाल लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय