Tuesday, September 17, 2024

लखनऊ में 14 को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उसके बाद होंगे ज़िले और मंडल के चुनाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) 14 जुलाई को लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद संगठनात्मक चुनाव शुरू करायेगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन 14 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में ही भाजपा के आगामी कार्यक्रमों व सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी। सदस्यता अभियान कराने के बाद मण्डल व ज़िलों का निर्वाचन होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोजन की तैयारी व प्रतिनिधियों के स्वागत व यातायात जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। तैयारी बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के अलावा क्षेत्रीय व लखनऊ महानगर के जनप्रतिनिधि व प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के निमित्त पूरे शहर में बड़ी-बड़ी होर्डिंग व बैनर लगाये जायेंगे। विधायक व भाजपा नेताओं को शहरों में होर्डिंग लगाने को कहा गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के रास्ते पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई जायेगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति हो रही है। यह आयोजन कैसे सफलतापूर्वक संपन्न हो यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। इसलिए जिसको जो जिम्मेदारी दी जाय उसका ठीक ढंग से निर्वहन करना है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,एमएलसी मुकेश शर्मा व क्षेत्रीय महामंत्री विनय प्रताप सिंह समित लखनऊ महानगर के सभी विधायक व बड़ी संख्या में पार्षद गण बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय