Tuesday, September 17, 2024

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया रोड शो,विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को समर्पित ”दीदी-भुली महोत्सव” में प्रतिभाग करने के लिए साेमवार को मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी के आज 12:15 बजे उत्तरकाशी पहुंचने पर तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रोड शो में मुख्यमंत्री ने जहां सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया तो वहीं रोड शो में फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आगे बढ़ा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उधर रोड शो के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग करने के अलावा विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय