Saturday, May 17, 2025

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं  

भाेपाल। देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। साथ ही यह महत्वपूर्ण दिन भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों, समृद्ध इतिहास और इसकी विविध आबादी को बांधने वाली एकता की याद दिलाता है। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में जीवंत समारोह, भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने रविवार सुबह अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 76वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सांस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता-अखंडता और मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मां भारती की सेवा में सहभागिता में सतत समर्पित रहने का संकल्प लें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय