Tuesday, May 13, 2025

भक्त शिरोमणि धन्ना जाट की मनाई जाएगी जयंती, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

हिसार । हरियाणा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय के तहत सभी महापुरुषों एवं संतों की जयंती मनाई जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने गुरुवार को बताया कि इसी कड़ी में आगामी 23 अप्रैल को जींद जिले के गांव धनोरी में भक्त शिरोमणि धन्ना जाट की जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इस समारोह के संयोजक सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि हिसार जिले में इस समारोह की तैयारी के लिए सर्व समाज के सभी प्रमुख नागरिकों की बैठक चार अप्रैल को सुबह 10 बजे हिसार की जाट धर्मशाला में बुलाई गई है। बैठक हरियाणा प्रदेश के संयोजक सुभाष बराला लेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि हिसार जिले में कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा निगरानी समिति के अध्यक्ष मनदीप मलिक को संयोजक बनाया गया है। पार्टी जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, पार्टी नेता राजेश सूरा व समाजसेवी जोगेन्द्र पातड़ को सह संयोजक बनाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय