Sunday, April 28, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी,भाजपा पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जैसे ही उतरे, वहां पहले से मौजूद जन प्रतिनिधियों,विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने गर्मजोशी से अगवानी की। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गये।

सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद काल भैरव मंदिर और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। यहां से मुख्यमंत्री मणिकर्णिकाघाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम भी जा सकते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में महापौर, पार्षद प्रत्याशी, निकाय चुनाव संयोजक, सहसंयोजक और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शहर में मुख्यमंत्री के मौजूदगी को देख सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय