Tuesday, June 25, 2024

मुख्यमंत्री योगी के अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस संकल्प को जनपद में साकार करेंः यशपाल बालियान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल बालियान ने ऋषभ विहार जाट कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की जिसमें मुजफ्फरनगर के राजनैतिक परिवेश पर चर्चा हुई और विचार किया गया कि वर्तमान स्थिति में पार्टी और संगठन को क्या करना चाहिए जिससे मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा अपने मजबूत और वर्चस्व रूप में दिखाई दे। उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से एक क्रांतिकारी जिला है यहां के कार्यकर्ता हमेशा उत्साहित और सत्य निष्ठ रहे हैं पिछले दो दशकों में जनपद में अधिकांश जनप्रतिनिधि भाजपा के रहे हैं आज जनपद में 6 विधायकों और एक सांसद में से मात्र एक विधायक भाजपा से है। यह स्थिति क्यों बनी सभी कार्यकर्ता जानते हैं अब जनपद और पार्टी हित में इससे ऊपर उठकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हम सब जनपद वासियों को अब पराजय पर हो रही अनावश्यक बहस में न पड़कर जनपद में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सोचने की जरूरत है। सूबे में हुए नुकसान पर मंथन कर उससे उबरने के प्रयास तो प्रदेश और केंद्र स्तर पर स्वाभाविक रूप से होंगे ही परंतु हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने जनपद के वर्तमान राजनीतिक माहौल के बारे में विचार कर यहां राजनैतिक सोच और पार्टी संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।

 

उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि हम सब भाजपाईयों को संगठन कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान को पुनर्स्थापित करने और गांव, किसान, गरीब, शोषित, पीड़ित आदि सभी के लिए सामूहिक रूप से सहभागिता के साथ रचनात्मक कार्य करने की जरूरत है जो उनके जीवन यापन को सरल बनाए! भाजपा संगठन अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कर्मठता से कार्य करता है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, व्यवसाईयों, युवाओं, किसानों, बुनकरों, मजदूरों आदि सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर बनाया गया आधार हमारे लिए ग्राउंड पर काम करने के लिए प्रेरणा है।

 

साथ ही मुख्यमंत्री योगी के अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस संकल्प को स्थानीय स्तर पर साकार करने का लक्ष्य हमारे सम्मुख है जिसमें प्राथमिकता तहसील और थानों में पनप रहे भ्रष्टाचार और सरकारी सिस्टम में बैठे कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रदत्त कानूनी शक्तियों और अधिकारों का बेजा इस्तेमाल कर लोगों को अनावश्यक तरीके से परेशान और प्रताड़ित कर धन की उगाही करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है। किसी भी क्षेत्र में अपराध और भ्रष्टाचार तभी बढ़ता है जब स्थानीय स्तर पर जागरूकता की कमी होती है।

 

सरकारी मशीनरी में अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी ईमानदार और कर्तव्य परायण होते हैं कुछ ही कर्मचारी ऐसे होते हैं जो आम जनता के भोलेपन का फायदा उठाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ क्षेत्र में सुगमता से मिले इस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जनपद के शीर्ष अधिकारियों से नियमित संपर्क और वार्ता कर मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं अनुरूप कानून के शासन के अनुक्रम में गांवों- कस्बों और शहरों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया जाएगा।

 

बैठक में डॉ देशबंधु तोमर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार सिद्धार्थ जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, सुधीर खटीक जिला मंत्री, रवि कुमार सैनी, विनोद कुमार बालियान, नकुल उपाध्याय, सचिन प्रजापति, सागर, प्रवेश राजपूत इत्यादि के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय