Saturday, May 10, 2025

मुज़फ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव हुआ मतदान,बिजेंद्र मलिक, मनोज शर्मा व प्रवीण वर्मा में त्रिकोणीय मुकाबला

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2024 के चुनाव के लिए आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 21 दिसंबर, गुरुवार को मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2024 के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें कुल 360 मतदाता अधिवक्ताओं में से 331 मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी व विजेंद्र प्रताप एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार को सुबह दस बजे से मतपत्रो की गिनती शुरू होगी। तत्पश्चात परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों बिजेन्द्र सिंह मलिक, मनोज कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, महासचिव पद हेतु सतेन्द्र कुमार व सुनील कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुशवाहा व मदन मोहन त्यागी, सहसचिव प्रशासन पद हेतु मानसी शर्मा व प्रवीर कुमार संगल, कोषाध्यक्ष पद हेतु कपिल कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता तथा सह सचिव पुस्तकालय पद हेतु नुपुर व सुषमा वर्मा मैदान में डटे हैं।

वरिष्ठ सदस्य पद हेतु अभिषेक खन्ना, अनिल कुमार शर्मा, अनुज अग्रवाल, अर्जुन सिंह, आनंद कुमार, कपिल सैनी, महेन्द्र कुमार जैन, निशांत कुमार मित्तल, रंजना देवी, राखी त्यागी, उपेन्द्र कुमार गर्ग, विजय कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य पद हेतु अभिषेक पाल, चन्द्र प्रकाश जैन, ध्रुव कुमार मित्तल, हिमांशु कुमार, मीनाक्षी रानी, निर्मला मित्तल, प्रवीण कुमार, पूजा उपाध्याय, रूपांकर गुप्ता, संत कुमार, संजीव कुमार कंसल, सत्येन दत्त पराशर चुनाव मैदान में उतरे है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय