Monday, October 21, 2024

गाजियाबाद में सिविल सोसाइटी ने की नगर निगम को मिलने वाली परफॉर्मेंस ग्रांट रोकनी की मांग  

गाजियाबाद। एक रेस्टोरेंट में गाजियाबाद सिविल सोसाइटी पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें गाजियाबाद सिविल सोसाइटी के प्रमुख कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि 15 वें फाइनेंस कमीशन ने गाजियाबाद नगर निगम को करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपए 2022 से 2026 तक के लिए आवंटित किए हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस राशि का 80 प्रतिशत मूल अनुदान कहलाता है। जबकि शेष 20 प्रतिशत प्रदर्शन अनुदान के रूप में है। प्रदर्शन अनुदान खातों की नियमित लेखा परीक्षा और “सेवा स्तर के बेंचमार्क” प्रकाशित करने पर मिलेगा। प्रदर्शन अनुदान के दावों पर विचार करते समय यूएलबी,नगर निगम द्वारा “सेवा स्तर के बेंचमार्क” के प्रकाशन को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अभी तक सेवा स्तर बेंचमार्क होते नहीं देखा है। जिसमें यह वादा किया गया हो कि वे ये सेवाएँ अवश्य प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जमीनी स्तर पर सेवाएँ प्रदान किए बिना प्रदर्शन अनुदान का दावा किया जाता है ये गलत है। उन्होंने कहा  कि नगर निगम कौन कौन सी सुविधाएं पूर्ण रूप से अपने शहरवासियों को दे रहे हैं ये जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सोसाइटी मांग करती है कि नगर निगम अविलंब एकाउंट्स और सुविधाओं की जानकारी जल्द प्रकाशित कराए।

 

 

इस दौरान लाइन पार आरडब्लूए अध्यक्ष डॉ. आरके आर्या, ट्रांस हिंडन के अध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा, फ्लेट आनर फेडरेशन वैशाली से एमएल वर्मा, राय नगर एक्सटेंशन के अध्यक्ष राज कुमार त्यागी, न्यू आर्य नगर से संध्या त्यागी और विजय नगर से नेम पाल चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय