Saturday, May 10, 2025

राजस्थान के सीएम की घोषणा : तूफान, बारिश से मरे लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देंगे

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को रेगिस्तानी राज्य में भारी बारिश और तूफान के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टोंक जिले में गुरुवार को आंधी और भारी बारिश के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने मौतों पर दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, “प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।”

गहलोत ने राज्य में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर भी चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

उन्होंने ट्वीट किया, “राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय