Wednesday, May 8, 2024

कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, बोले- उन्होंने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रायपुर/बेलतरा। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलतरा में रविवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। ननिहाल किसे अच्छा नहीं लगता। 500 वर्ष बाद अयोध्या में भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए हैं। उत्तर प्रदेश में जितना उत्साह और उमंग है, उससे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। ये काम कांग्रेस क्या कर पाती? कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर ही सवाल उठाते हैं। यहां तक कि कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया। इससे बड़ा अपमान भारत की सनातन आस्था को हो ही नहीं सकता। भगवान श्रीराम मंदिर बन गया, तो कांग्रेसी कहते हैं राम तो सबके हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था तब वे आए थे। उस समय भी एक ही संकल्प था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूछा था कि आप तो अयोध्या से पहले ही रायपुर में श्रीराम मंदिर बनवा दिये? हां बनवा दिया। इससे यह बात साबित होती है कि अगले तीन वर्षों में अयोध्या में भी भगवान श्रीराम लला का मंदिर बनेगा। अयोध्या में मंदिर बनने के बाद डॉ. रमनसिंह जी ने उनसे पूछा कि कैसे अनुमान लगा लिया? मैंने कहा कि बच्चा पहले ननिहाल में ही आता है और उसके बाद ही अपने धाम में विराजमान होता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी काम अच्छा नहीं लगता। कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस उसे अव्यवस्था अराजकता का शिकार बना देती है। देश आजाद हुआ 1947 में और देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश को समृद्धि की ओर ले जाने के बदले देश को अव्यवस्था, आराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की ढकेल दिया। जानबूझ कर देश के संविधान में ऐसे ऐसे संशोधन करने के प्रयास कर बाबा साहेब आंबेडकर की भी अपमानित कर रहे थे। देश के अंदर आतंकवाद, अलगाववाद को बढ़ावा देते रहे। उसी में अनुच्छेद 370 को जोड़ा गया जो भारत के मूल संविधान में नहीं बल्कि 1952 के संशोधन के माध्यम से कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान कर दिया गया । उसी के खिलाफ भारतीय जनसंघ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आंदोलन करना पड़ा था ।जिसमें नारा दिया गया था कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता यह नारा लगाता था। 65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए । जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने और अमित शाह जी गृहमंत्री बने तब धारा 370 समाप्त हुई । कश्मीर भारत की मूल धारा से जुड़कर विकास की ओर गतिशील हुआ और कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा हो गया। देश में कहीं भी जोर से पटाखा भी फूटता हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है, मैंने नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि भारत में अगर कोई आतंकवाद फैला कर पाकिस्तान में छुपा होगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है ।मोदी जी करीब साढ़े चार वर्ष से 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। ये आगामी 5 साल तक जारी रहेगा। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनान में कोई हनुमान जी, जाम्बवंत तो कोई गिलहरी के रूप में सहयोग दिया है। अब 2047 तक विकसित भारत और देश की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने की संकल्पना को पूरा करने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतकर देने का संकल्प लेना होगा।

योगी ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुके हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11, करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है।

बिलासपुर लोकसभा के उम्मीदवार तोखन साहू ने कहा कि युवाओं, महिलाओं,किसान, गरीब मजदूरों के बेहतरी और खुशहाली के लिए मोदी जो को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है । 7 मई को सबको मोदी जी को राम राम कहना है और यह दिखाना भी है कि हम अयोध्या में भगवान श्रीराम लला को कितना प्यार करते हैं। पोलिंग बूथ में जाकर एकतरफा भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाना है।

सभा में मंत्री दयाल दास बघेल, लखना लाल देवांगन, विधायक धरम लाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, श्याम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय