Wednesday, May 21, 2025

पुनर्वास केंद्र में जहरीला भोजन! बीमार बच्चों से मिले CM योगी, जांच के आदेश

लखनऊ। लखनऊ में पारा क्षेत्र स्थित पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर विषाक्त भोजन करने से बीमार बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेड पर लेटे हुए बीमार बच्चों से बातचीत की और चिकित्सकों से ट्रीटमेंट की जानकारी लिया।

मुज़फ्फरनगर में एमडीए ने चलाया बुलडोजर, 23 बीघा ज़मीन पर कट रही कॉलोनी की ध्वस्त

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सकीय टीम से अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी की और हर सम्भव उपचार देकर बच्चों को शीघ्र स्वस्थ्य करने के निर्देश दिये। चिकित्सकीय टीम ने वर्तमान समय में चल रही दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। वहीं मुख्यमंत्री ने पुनर्वास केन्द्र में भोजन की खराबी की जांच में तेजी लाने और निर्णय के आधार पर सख्त एक्शन कराने को निर्देशित किया।

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में बाढ़ रोकने के लिए सोलानी नदी के किनारे बनेगा बांध, बाढ से मिलेगा छुटकारा

 

इस दौरान लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजीव कुमार दीक्षित और उनकी टीम के चिकित्सक मौजूद रहे। डॉक्टर राजीव ने पत्रकारों को बताया कि पुनर्वास केंद्र के करीब बीस बच्चे मंगलवार शाम अस्पताल में बीमार अवस्था में लाए गए थे। ये सभी बच्चे मानसिक रूप से कमजोर बच्चे और खराब भाेजन की वजह से बीमार हाे गये थे। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर तेजी से उपचार कार्य किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय