Wednesday, April 23, 2025

मेरठ भूसा मंडी में कैमिकल टैंक में विस्फोट, पांच साल के बच्चे सहित कारीगर घायल

मेरठ। मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के भूसा मंडी में सुबह एक गोदाम में कैमिकल टैंक में विस्फोट हो गया। विस्फोट में पांच साल का जैद और एक कारीगर इरफान निवासी पूर्व फैयाज अली घायल हो गए। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। आसपास के लोग गोदाम की ओर दौड़े। वहां चारों ओर कैमिकल की गंध व धुंआ भर गया। बताया गया कि हादसे के वक्त गोदाम में स्क्रैप काटा जा रहा था।

 

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे को वाराणसी तक बढ़ाया जाएगा : योगी

[irp cats=”24”]

 

शहजाद निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहली गेट का भूसा मंडी में गोदाम है। कबाड़ी चोरी छिपे देशभर के राज्यों से स्क्रैप लेकर पहुंचते हैं। इनमें से कुछ स्क्रैप प्रतिबंधित की श्रेणी का होता है। कुछ स्क्रेप अत्यधिक ज्वलनशील होता है। यहीं पर उसको काटा भी जाता है। ऐसा ही कैमिकल टैंक स्क्रैप के साथ हाजी शहजाद के गोदाम में पहुंचा था, जिसे काटने काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक फट गया। जैद और इरफान घायल हो गए।

 

 

कुछ कार के शीशे भी टूटे, इमारतों को भी हुआ नुकसान है। लोगों ने बताया कि साउथ एंड रोड भूसा मंड़ी का पूरा इलाका स्क्रैप का कारोबार करने वाले कबाड़ियों से भरा है। तमाम स्क्रैप अवैध रूप से लाया जाता है। बताया कि यहां और भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने मौके पर बताया कि आक्सीजन टैंक का स्क्रैप निकालते समय ऑक्सीजन टैंक फटा है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने के निर्देश सदर बाजार पुलिस को दिए गए हैं।

 

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में बाढ़ रोकने के लिए सोलानी नदी के किनारे बनेगा बांध, बाढ से मिलेगा छुटकारा

 

विस्फोट के दौरान यहां पास में खड़ी कुछ कार के शीशे भी चटक गए। बताया जा रहा है कि कुछ इमारतों में भी दरार आ गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तेज आवाज से विस्फोट होने के चलते लोगों में अफरातफरी भी मच गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय